बलरामपुर: कूट रचित दस्तावेज के जरिए बैनामा कराने वाले तीन अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी
बुधवार 2.30 बजे बलरामपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना गैण्डास बुजुर्ग क्षेत्रान्तर्गत धोखाधड़ी, बेईमानी व छल कपट से कूट रचित दस्तावेज़ तैयार कर बैनामा कराने वाले 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने की जानकारी दिया। उन्होंने बताया कि शत्रोहन पुत्र भागीरथ निवासी नन्दौरी गैंड़ास बुजुर्ग द्वारा थाना गैंड़ास बुजुर्ग पर शिकायत पर कार्यवाही की गई है।