बलरामपुर: भाकियू (भानू) के कार्यकर्ताओं ने किसानों की 5 मांगों को लेकर एडीएम को ज्ञापन सौंपा, सर्किल रेट और गन्ना खरीद का मुद्दा
भारतीय किसान यूनियन (भानू) गुट के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष बृजेश विश्वकर्मा के नेतृत्व में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बुधवार को अपर जिलाधिकारी शिव नारायण सिंह को ज्ञापन सौंपा है, ज्ञापन में किसानों से जुड़ी पांच अहम मांगों को रखते हुए प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की गई।