बलरामपुर: सहदईया के सैकड़ों साल पुराने सोमनाथ मंदिर का विवाद गहराया, लोगों ने मंदिर पुजारी को हटाने के लिए डीएम से की गुहार
सहदईया के सैकड़ों साल पुराने सोमनाथ मंदिर में विवाद गहरा गया है। स्थानीय जनता और मंदिर के पुजारी के बीच मतभेद इतना बढ़ गया है कि मामला जिला अधिकारी तक पहुंच गया है। बुधवार को कलेक्ट्रेट में स्थानीय लोगों ने डीएम से मुलाकात कर शिकायती पत्र दिया है स्थानीय निवासियों का आरोप है कि मंदिर के पुजारी जितेंद्र बन ने फर्जी रजिस्ट्रेशन करवाकर कब्जा कर लिया है।