बलरामपुर: हॉकी टूर्नामेंट की तैयारियों को लेकर आयोजन समिति ने खेल मैदान का लिया जायज़ा, 19 दिसंबर से 14 टीमें करेंगी प्रतिभाग
बलरामपुर की खेल विरासत को नई ऊंचाई मिलते हुए महाराजा सर भगवती प्रसाद सिंह अखिल भारतीय प्राइजमनी हॉकी टूर्नामेंट को हॉकी इंडिया द्वारा ‘बी’ग्रेड में उच्चीकृत कर दिया गया है देश के प्रतिष्ठित घास के मैदानों पर खेले जाने वाले इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट का आयोजन आगामी 19 से 23 दिसंबर तक किया जाएगा। बुधवार को हॉकी टूर्नामेंट की तैयारियों को आयोजन समिति ने जायजा लिया।