बलरामपुर: आयुष्मान कार्ड के बहाने जमीन हड़पने का एसपी ने किया खुलासा, गैण्डास बुजुर्ग पुलिस ने 3 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया
थाना गैण्डास बुजुर्ग क्षेत्र में जमीन बैनामा से जुड़ी बड़ी धोखाधड़ी का खुलासा करते हुए पुलिस ने 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को एसपी विकास कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपियों ने आयुष्मान कार्ड बनवाने का झांसा देकर एक बीमार व अकेले रहने वाले व्यक्ति की करीब ₹25 लाख बाजार मूल्य की जमीन कूट रचित दस्तावेजों के सहारे अपने नाम करा लिया।