लखीसराय: किरणपुर ढाला के पास एनएच 80 पर बाइक की टक्कर से 77 वर्षीय वृद्ध की मौत
मेदनी चौकी में किरणपुर ढाला के समीप बाइक ने 77 वर्षीय वृद्ध को टक्कर मार दिया. इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूरजगढ़ा लाने के क्रम में घायल वृद्ध के रास्ते में ही मौत हो गई. मृतक की पहचान पहाड़पुर नवटोलिया गांव के रहने वाले स्वर्गीय पन्नू रजक के पुत्र शिवधारी रजक के रूप में हुई. अपराह्न 6:30 बजे सूरजगढ़ा CHC से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.