बिछिया: लफरा में खेरमाई-पंचमुखी हनुमान मंदिर तक सीसी रोड का भूमिपूजन
बिछिया विकासखंड के ग्राम लफरा में मंगलवार, 6 अक्टूबर को शाम 6 बजे तक खेरमाई एवं पंचमुखी हनुमान मंदिर तक बनने वाली सीसी रोड के भूमिपूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंदिर तक आवागमन सुगम बनाने के लिए ग्रामीण लंबे समय से सीसी रोड निर्माण की मांग कर रहे थे। इसी मांग को पूरा करते हुए ग्राम पंचायत द्वारा आज विधिवत भूमिपूजन कर निर्माण कार्य का श्रीगणेश किया गया l