आगामी पितृपक्ष मेला-2026 के मद्देनजर वरीय पुलिस अधीक्षक, गया, नगर पुलिस अधीक्षक, गया एवं सहायक पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा विष्णुपद मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन, सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था का जायजा लिया गया। साथ ही अस्थायी थाना का भी निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई।
इस दौरान संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था के दृष्टिकोण से विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पितृपक्ष मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराने हेतु गया पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियां एवं सतत निगरानी सुनिश्चित की जा रही है।