पटियाली: गनेशपुर के चिरोला रोड पर एक माह से अंधेरे में रह रहे बाल्मीकि समाज से मिले सपा प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी
गंजडुंडवारा क्षेत्र के गणेशपुर स्थित चिरोला रोड पर शुक्रवार दोपहर दो बजे सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने बाल्मीकि समाज के लोगों से मुलाकात की। लोगों ने बताया कि एक माह पहले बिजली का पोल टूटने के बाद से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप है और विभाग शिकायतों पर ध्यान नहीं दे रहा। गांधी ने संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द समस्या के समाधान की मांग की।