कोईलवर: गिधा थाना में बैंक प्रबंधकों, सीएसपी संचालकों व व्यवसायियों के साथ समन्वय बैठक का आयोजन किया गया
गिधा थाना परिसर में रविवार दोपहर करीब 12:00 बजे पुलिस अधीक्षक भोजपुर के निर्देश पर थानाध्यक्ष टिंकू कुमार की अध्यक्षता में स्थानीय बैंक प्रबंधकों, सीएसपी संचालकों, ज्वेलर्स एवं बाजार के व्यवसायियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में बैंक एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा अपराध नियंत्रण तथा पुलिस जन सहयोग को मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई।