औरैया: दीपावली पर खाद्य विभाग का शिकंजा, 110 किलो दूषित मिठाई नष्ट; 39 नमूने भरे, नकली चांदी वर्क और दूषित खोया
दीपावली पर्व पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जिले में अभियान तेज कर दिया है। प्रमुख सचिव खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन रोशन जैकब और जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देश पर मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न कस्बों और बाजारों में छापेमारी की। इस दौरान दूषित मिठाइयां, नकली चांदी वर्क