🌟 पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय कंचौसी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपने हुनर से जीता सबका दिल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार ने कार्यालय बुलाकर किया सम्मानित
📍 जनपद औरैया।
दीपावली के पावन पर्व पर पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय कंचौसी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपने हुनर और रचनात्मकता से सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने अपने हाथों से मिट्टी के सुंदर दीप तैयार कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
बच्चों की इस अनूठी पहल और मेहनत से प्रभावित होकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार ने उन्हें अपने कार्यालय बुलाकर सम्मानित किया। इतना ही नहीं, बच्चों की हौसला अफजाई के लिए उनकी मुलाकात जिलाधिकारी से भी कराई गई।
बच्चों के हुनर को पहचान देना, उन्हें सम्मानित करना और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना निश्चित रूप से सराहनीय पहल है।
👏 सलाम है ऐसी सकारात्मक सोच को, जो सरकारी विद्यालयों के नन्हे सितारों की प्रतिभा को पहचान देकर उनके सपनो�
Auraiya, Auraiya | Nov 9, 2026