मंडला: वनरक्षक हरिकेश गुर्जर की स्मृति में मंडला में कैंडल मार्च, शहीद का दर्जा देने की उठी मांग
Mandla, Mandla | Apr 14, 2026 जिले में दिवंगत वनरक्षक हरिकेश गुर्जर की स्मृति में वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सोमवार रात आठ बजे कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वनकर्मियों ने उन्हें शहीद का दर्जा देने और आत्मरक्षा के लिए शस्त्र उपयोग की अनुमति देने की मांग उठाई। कैंडिल मार्च नेहरू स्मारक स्थित पश्चिम सामान्य वन मंडल कार्यालय से शुरू हुई।