गया टाउन सीडी ब्लॉक: जनता दरबार में SSP ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं, त्वरित समाधान के लिए पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश
गयाजी। एसएसपी सुशील कुमार द्वारा आज सोमवार को आयोजित जनता दरबार में आमजनों की शिकायतें एवं समस्याएं सुनी गईं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे पीड़ित फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याओं से एसएसपी को अवगत कराया। इसकी जानकारी आज दिनांक 17 अगस्त सोमवार की शाम 4 बजे गयाजी एसएसपी सुशील कुमार ने दी है।