प्रतापगढ़ जिले में धरियावद रोड पर बड़ी बंबोरी वेयर हाउस के पास रविवार रात दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में खतौड़ी गांव निवासी 25 वर्षीय अनिल और एक अन्य अज्ञात युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में अनिल का भाई बादल और चचेरा भाई कुलदीप शामिल हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है। तीनों युवक देवाक माता में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सभा से लौट रहे थे। मृतक अनिल की एक साल पहले ही शादी हुई थी। देवगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
#PratapgarhNews #RajasthanAccident #Pratapgarh #RoadAccident #CrimeNews