प्रतापगढ़: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को प्रतापगढ़ का दौरा किया। दिवाक माता मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने कांग्रेस की जन आक्रोश महारैली को संबोधित करते हुए भजनलाल शर्मा सरकार पर जमकर हमला बोला। गहलोत ने कहा कि भाजपा शासन में युवा, किसान और आमजन परेशान हैं। उन्होंने पेपर लीक, बेरोजगारी, बिजली और चिकित्सा व्यवस्था की अनदेखी, बदहाल सड़कों तथा खाद की किल्लत जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा। गहलोत ने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन की जनहितकारी योजनाओं को कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता की समस्याओं को लेकर सड़क पर संघर्ष करने का आह्वान किया।
#AshokGehlot #Pratapgarh #Congress #JanAakroshRally #RajasthanPolitics