पकड़ी दयाल: पकड़ी दयाल अनुमंडल क्षेत्र में एसडीओ और डीएसपी के नेतृत्व में रामनवमी पर्व को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च, दिए निर्देश
पकड़ीदयाल अनुमंडल के सभी पांचों थाना क्षेत्रों में रामनवमी पर्व को लेकर अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में एसडीओ मंगला कुमारी एवं डीएसपी कुमार चंदन के नेतृत्व में अनुमंडल के सभी थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया, जिससे आम लोगों में सुरक्षा का विश्वास कायम हो सके।