बेगूसराय: बेगूसराय में 17 अप्रैल से शुरू होगी जनगणना की प्रक्रिया
बेगूसराय में जनगणना की प्रक्रिया 17 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। परिवार के कोई भी सदस्य 17 अप्रैल से 1 मई तक प्ले स्टोर से डाउनलोड किए गए एप या पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद 2 मई से विकास (पुरुष प्रगणक) और प्रगति (महिला प्रगणक) घर-घर जाकर जाएंगे। जो अपना डाटा अपलोड कर चुके होंगे, उन्हें आईडी बताना होगा।