कसडोल: सेवा सेतु पोर्टल से प्रक्रिया हुई आसान, सुरज कुमार बरेठ को मिला बेटी सिमरन का जाति प्रमाण पत्र
राज्य शासन की डिजिटल सुशासन की पहल के तहत संचालित सेवा सेतु पोर्टल नागरिकों को शासकीय सेवाएं सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक तरीके से उपलब्ध कराने में मददगार बन रहा है। पोर्टल के माध्यम से नागरिक कई सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और संबंधित प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इससे आवेदन के लिए बार-बार कार्यालय जाने की आवश्यकता कम होती है