दमोह: JPB स्कूल परिसर में स्वच्छता, सुरक्षा और समृद्धि विषय पर सेमिनार आयोजित, मुख्य न्यायाधीश आनंद कुमार तिवारी हुए शामिल
Damoh, Damoh | Jan 7, 2025 दमोह स्वच्छता सुरक्षा एवं समृद्धि विषय को लेकर जेपीबी स्कूल परिसर में आज मंगलवार दोपहर 2 बजे से जिला विधिक प्राधिकरण एवं नगर पालिका प्रशासन के द्वारा सेमिनार आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य न्यायाधीश आनंद कुमार तिवारी मुख्य अतिथि के रूप से शामिल हुए। जहां मौजूद मंचासीन अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त कर स्वच्छता सुरक्षा संबंधी बच्चों को टिप्स दिए।