दमोह: उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में मां बड़ी देवी क्रिकेट क्लब ने दर्ज की जीत
Damoh, Damoh | Jan 7, 2025 दमोह NPK स्पोर्ट क्लब के तत्वाधान में स्वर्गीय नर्मदाप्रसाद करोसिया की स्मृति मे कमल करोसिया के नेतृत्व में उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार दोपहर 2 बजे से आयोजन के दूसरे दिन मां बड़ी देवी मंदिर क्रिकेट क्लब एवं पुलिस 11 के मध्य मैच खेला गया। जिसमें मां बड़ी देवी क्रिकेट क्लब ने जीत दर्ज की।