दमोह: कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर की मौजूदगी में कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई हुई, 185 आवेदनों पर सुनवाई की गई
Damoh, Damoh | Jan 7, 2025 दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के नेतृत्व में आज मंगलवार दोपहर 3 बजे तक कलेक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने विभिन्न अधिकारियों के साथ यहां पहुंचे करीब 185 आवेदनों पर जनसुनवाई की। जहां 16 पुनरावृत्ति आवेदन भी प्राप्त हुए। इस दौरान उन्होंने मौके पर ही समस्याओं का समाधान करने के संबद्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।