शिवपुरी नगर: डबरा की नाबालिग किशोरी के साथ ग्वालियर और शिवपुरी में 4 लोगों ने किया बलात्कार, एसपी से शिकायत दर्ज
ग्वालियर जिले के डबरा की रहने वाली एक 17 वर्षीय नाबालिक किशोरी को पड़ोस की ही चार युवक उसके पापा की तबियत खराब होने की कहकर अपने साथ ले गए। जिन्होंने किशोरी के साथ ग्वालियर और शिवपुरी में बलात्कार किया। जिसकी शिकायत नाबालिक किशोरी और उसके परिजनों ने आज शनिवार की दोपहर 2 बजे एसपी से करते हुए आरोपियों पर कार्यवाही की गुहार लगाई है।