शिवपुरी नगर: मनपुरा रोड पर चौहान ढाबा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
सागर वाथम निवासी टोड़ा पिछोर तहसील करैरा ने बताया कि उमेश केवट होटल पर काम कर घर लौट रहा था तभी शुक्रवार की शाम करीब 10:30 बजे मनपुरा रोड़ चौहान ढाबा के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया उसे इलाज के लिए पहले करैरा फिर रात करीब 2 बजे जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है।