शिवपुरी नगर: नरवर में झोलाछाप डॉक्टर के गलत उपचार से युवक की हालत बिगड़ी, हाथ-पैर में दर्द की शिकायत लेकर गया था
शिवपुरी जिले के नरवर के वार्ड 12 के रहने वाले संतोष भारती पुत्र सुरेश भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते रोज पूर्व वह हाथ पैर दर्द की शिकायत लेकर कन्या शाला स्कूल के सामने स्थित डॉक्टर भुजवल कुशवाह के पास गया हुआ था। जहां डॉक्टर द्वारा उसका गलत उपचार कर दिया गया। जिससे उसकी हालात बिगड़ गई। जिसकी शिकायत उसने नरवर थाने में की पर सुनवाई नही हुई।