शिवपुरी नगर: फक्कड़ कॉलोनी में मंदिर की जमीन पर महिला ने किया जबरन कब्जा, कॉलोनीवासियों ने एसपी से मदद मांगी
फिजिकल थाना क्षेत्र के अंतर्गत फक्कड़ कॉलोनी के रहने वाले कॉलोनीवासी आज शनिवार को दोपहर 12 बजे एकत्रित होकर एसपी ऑफिस पहुंचे जहां उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वर्षों पुराने मंदिर की जमीन पर महिला आरती जाटव द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है जिसका कॉलोनी वासियों द्वारा विरोध किया गया तो महिला द्वारा धमकी दी गई।