शिवपुरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले जिला न्यायालय के सामने आज शनिवार को दोपहर 2 बजे एक महिला ने चप्पल उतार कर वकील को मारने का प्रयास किया. घटना के समय आसपास के लोग जमा हो गए और काफी देर तक महिला और वकील का हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा.