डंडा: डंडा थाना पुलिस ने स्कूली बच्चों को साइबर अपराध और सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, चलाया जन-जागरूकता अभियान
Danda, Garhwa | Sep 30, 2026 गढ़वा जिले में पुलिस द्वारा स्कूली बच्चों को कानून, सुरक्षा और सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज बुधवार को डंडा थाना क्षेत्र के उच्च विद्यालय छपरदग्गा में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व डंडा थाना प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक दिलीप कुमार ने किया।