मड़ावरा: गिरार पुलिस ने न्यायालय में वांछित कारीटोरन और पीडार निवासी 2 लोगों को किया गिरफ्तार
गिरार पुलिस ने न्यायालय में वांछित चल रहे कारीटोरन और पीडार निवासी 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने बुधवार को दोपहर 12 बजे जानकारी दी कि उक्त लोगों के खिलाफ न्यायालय में मुकदमे की सुनवाई चल रही है।इस दौरान दोनों लोग न्यायालय में वांछित चल रहे थे और न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारण्ट जारी किया गया था।