Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
guptarajan01
आज के #दिन की #शुरुआत मां #विंध्यवासिनी देवी की आरती #दर्शन के #साथ ...... #todaymirzapur #mirzapurnews #विंध्याचल #आरतिदर्शन #धर्म
Mirzapur, Mirzapur
| Jun 26, 2026
#दिन
#शुरुआत
#विंध्यवासिनी
#दर्शन
#साथ
#todaymirzapur
#mirzapurnews
#विंध्याचल
#आरतिदर्शन
#धर्म
MORE NEWS
#मिर्जापुर गुड़हट्टी में कुछ दिन पूर्व #पालिका अध्यक्ष द्वारा #लोकार्पण की गई #पटरी जल निगम ने #उखाड़ दिया.... हाल मिर्जापुर के विकास का #todaymirzapur #mirzapurnews #मिर्जापुर #विकास #जलनिगम #mirzapur #नगरपालिका
Mirzapur, Mirzapur | Jun 25, 2026
मुहर्रम को लेकर मिर्जापुर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, एसपी ने संवेदनशील इलाकों में किया फ्लैग मार्च मिर्जापुर। आगामी मुहर्रम त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने नगर के मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील क्षेत्रों में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त (फ्लैग मार्च) कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। फ्लैग मार्च की शुरुआत कोतवाली कटरा से हुई, जो इमरती रोड, लालडिग्गी, मुकेरी बाजार होते हुए इमामबाड़ा पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों, धर्मगुरुओं और व्यापारियों से संवाद कर शांति व आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। जनपद में मुहर्रम को लेकर 612 ताजिया और 159 कर्बला स्थलों की सुरक्षा के लिए जिले को 5 जोन और 18 सेक्टर में बांटा गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में क्यूआरटी टीमों की तैनाती, ड्रोन कैमरों और सोशल मीडिया निगरानी के जरिए सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस या यूपी-112 को देने की अपील की। फ्लैग मार्च में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
Mirzapur, Mirzapur | Jun 25, 2026
लाखों की लागत से बनी पटरी फिर टूटी, जल निगम की पाइपलाइन के लिए खोदाई से लोगों में नाराजगी मिर्जापुर। गुड़हट्टी रोड पर नगर पालिका द्वारा हाल ही में कराए गए पटरी निर्माण के बाद अब जल निगम द्वारा पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क और पटरी की खोदाई किए जाने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी द्वारा पटरी निर्माण का लोकार्पण किए जाने के कुछ ही समय बाद उसे तोड़कर पाइप डालने का कार्य किया जा रहा है। इससे सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए लोगों ने सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि पहले से बनी सड़क और पटरी को तोड़ने के बजाय विभागों के बीच बेहतर समन्वय होना चाहिए था। उनका आरोप है कि खोदाई के बाद न तो पहले जैसी गुणवत्ता का कार्य हो पाएगा और न ही लोगों को इसका सही लाभ मिलेगा। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मामले की जांच कराकर जिम्मेदार विभागों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
Mirzapur, Mirzapur | Jun 25, 2026
तेज रफ्तार टेंपो ने तोड़ा सबरी रेलवे फाटक, क्रॉसिंग बंद होने से आवागमन बाधित मिर्जापुर। गुरुवार शाम सबरी रेलवे फाटक पर तेज रफ्तार टेंपो चालक ने बंद रेलवे क्रॉसिंग में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रेलवे फाटक क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे क्रॉसिंग से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। रेलवे फाटक टूटने की सूचना पर पुलिस और संबंधित विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने टेंपो चालक को पकड़कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फाटक क्षतिग्रस्त होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे विभाग द्वारा फाटक की मरम्मत कराकर जल्द संचालन शुरू कराने की तैयारी की जा रही है।
Mirzapur, Mirzapur | Jun 25, 2026