बक्सर: अहिरौली में 'मिशन शक्ति' के तहत महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक
Buxar, Buxar | Apr 18, 2026 बक्सर प्रखंड के अति पिछड़ा वर्ग क्षेत्र अहिरौली वार्ड नं 02 में 'मिशन शक्ति' के तहत जिला हब फॉर एम्पॉवरमेंट ऑफ़ विमेन ने मासिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में महिलाओं को मिशन शक्ति की उप योजनाओं संबल और सामर्थ्य की जानकारी दी गई। इसको लेकर शनिवार को करीब 12:00 बजे अपडेट जारी कर जिला एवं सूचना जन संपर्क विभाग ने जानकारी दी है।