कुरावली: कुरावली क्षेत्र में कच्चा मकान भरभराकर गिरा, किसान धर्मवीर बाल-बाल बचे
कुरावली क्षेत्र के गांव रसेमर में देर रात हल्की बारिश के दौरान एक कच्चे-पक्के मकान के अचानक ढह जाने से बड़ी दुर्घटना टल गई। घटना में घर के अंदर मौजूद किसान धर्मवीर सक्सेना बाल-बाल बच गए, लेकिन उनका काफी सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया।