शिवपुरी नगर: दतिया का युवक 16 साल की नाबालिग को भगा ले गया, कोतवाली थाना क्षेत्र के फतेहपुर का मामला, एसपी से शिकायत दर्ज
नाबालिक के पिता ने बताया कि 8 फरवरी 2025 को घर से उसकी 16 साल की नाबालिक बेटी कहीं चली गई थी. जिसकी तलाश की गई तो पता चला कि फतेहपुर में किराए से रहने वाला विशाल जाटव पुत्र स्वर्गीय मायाराम जाटव निवासी ग्राम बेदोरा जिला दतिया भाग कर ले गया है. जिसकी शिकायत कोतवाली में भी दर्ज कराई गई। पर सुनवाई नही हुई। जिसकी शिकायत आज एसपी से करते हुए मदद की गुहार लगाई है।