जमुई: उत्क्र0 मध्य वि0 बिहारी में स्वतंत्रता दिवस पर देर शाम तक तिरंगा फहरता रहा, ग्रामीणों ने लापरवाही का लगाया आरोप
Jamui, Jamui | Aug 16, 2026 बिहारी स्कूल के प्रभारी मुरारी मंडल की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां 15 अगस्त के अवसर पर झंडारोहण किया गया, लेकिन फहरे हुए तिरंगे को ऐसे ही छोड़ दिया गया जो देर शाम तक फहरता रहा और विद्यालय प्रभारी, शिक्षक व अन्य कर्मी भी लापरवाह बने रहे। इसका वीडियो रविवार की सुबह 10:00 बजे सामने आई है, जो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।