गंधवानी: बाग में 11 वर्षीय किशोर डेंगू पॉजिटिव, बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
Gandhwani, Dhar | Jul 26, 2025 बाग क्षेत्र में वर्षाकाल के दौरान मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है । बाग में एक 11 वर्षीय किशोर मच्छरों के काटने से होने वाली घातक बीमारी डेंगू पॉजिटिव पाया गया । बुखार आने पर बड़वानी में मेडिकल जांच करने के दौरान उसकी रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है।डेंगू पॉजिटिव मिलने की खबर पर बाग का स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हुआ है और आज शनिवार को सर्वे किया जा रहा है।