संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराने पहुंचे राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। थाने में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तस्वीर देखकर राहुल गांधी ने पुलिस अधिकारी से सवाल किया—“आपके इन-चार्ज अमित शाह जी हैं? डिपार्टमेंट को अमित शाह चलाते हैं, तो वहां फोटो क्यों लगा रखा है?” राहुल गांधी के इस सवाल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।