मैनपुरी: एलाऊ क्षेत्र निवासी पीड़ित ने जमीन का फर्जी बैनामा कराने के बाद एक्सीडेंट करने का लगाया आरोप, अस्पताल में उपचार जारी
एलाऊ क्षेत्र के जितवार पुर निवासी दीपक पुत्र विजयपाल ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान आरोप लगाते हुए बताया है। कि मोनू बाबा उर्फ सुधीर प्रधान और सत्येंद्र ने उनकी जमीन का फर्जी तरीके से बैनामा करा लिया। और उसके बाद उनका गाड़ी से एक्सीडेंट कर दिया। इसके बाद घायल दीपक का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।