मैनपुरी: साइबर थाना पुलिस ने फर्जी तरीके से रुपए निकालने वाले 3 आरोपी किए गिरफ्तार, ₹70000 बरामद
साइबर थाना पुलिस में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं वृद्धा पेंशन योजना में आने वाली धनराशि को फर्जी तरीके से निकलने वाले तीन आरोपियों को शीतला माता मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियो के पास से पुलिस ने 70000 रुपए भी बरामद किए है। एएसपी सिटी राहुल मिठास में पुलिस लाइन परिसर में प्रेस वार्ता कर घटनाक्रम की जानकारी दी है।