मैनपुरी: एलाऊ क्षेत्र में पत्नी से कहासुनी के बाद पति ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया, जिला अस्पताल में उपचार जारी
बघिरुआ थाना क्षेत्र के बाघेरवा निवासी अलकेंद्र पुत्र रमेश चंद्र ने पत्नी से कहा सुनी होने पर जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। इसके बाद अलकेंद्र की हालत बिगड़ गई। परिजनों के द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। जहां डॉक्टरों के द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।