मैनपुरी: कुरावली क्षेत्र में बाइक सवार दो लोगों को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, दोनों की हुई मौत
कुरावली थाना क्षेत्र के सुम्मेर निवासी नवीन पुत्र सर्वेश और विकेश पुत्र करु बाजार से अपने घर वापस बाइक से जा रहे थे। तभी तहसील के पास रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं दूसरे को जिला अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शवो को लेकर पीएम को भेजा।