गुन्नौर: गुन्नौर सीएचसी में मरीजों को बाहर से दवाएं लिखने और मेडिकल के नाम पर रुपये मांगने के आरोप में भाकियू ने किया धरना
गुन्नौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों से सुविधा शुल्क लेने और बाहर से दवाएं लिखे जाने के आरोपों को लेकर मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने ओपीडी कक्ष के सामने धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य कर्मियों पर मरीजों से रुपये लेने का आरोप लगाते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग की।