श्रीडूंगरगढ़: ममेरे भाई बनकर मैसेंजर पर संपर्क कर 1.20 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी, श्रीडूंगरगढ थाने में मामला दर्ज
श्रीडूंगरगढ़ के कालूबास निवासी 35 वर्षीय भैराराम पुत्र मुन्नीराम जाट ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए। उन्होंने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया कि 9 नवंबर 2026 को सुबह करीब पौने दस बजे से दोपहर सवा दो बजे के बीच उनके खाते से 1.20 लाख रुपए फोन-पे के जरिए अलग-अलग ट्रांजेक्शन में निकाल लिए गए। परिवादी के अनुसार मैसेंजर पर एक व्यक्ति ने उसके ममेरे भाई रामेश्वर बनकर बातचीत