सिरोंज: वार्ड क्रमांक 20 में डीपी में करंट फैलने से गाय की हुई मौत,रहवासियों ने विद्युत विभाग में की शिकायत
जानकारी के अनुसार सिरोंज शहर के वार्ड क्रमांक 20 में डीपी में करंट फैलने से एक आवारा गाय की मौत हो गई।वहीं घटना के बाद एक घंटे तक विद्युत सप्लाई भी बंद रही।जिससे रहवासियों को परेशानी हुई।वहीं रहवासियों ने बताया की डीपी के चारों तरफ पेड़ पौधे लगे हुए हैं जिससे कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है।वहीं मामले की शिकायत विद्युत विभाग में की गई हे।