सिरोंज: ग्राम पंचायत महू के पास ज़मीनी विवाद के चलते एक युवक को मारपीट कर किया गया घायल, अस्पताल में उपचार जारी
जानकारी के अनुसार सिरोंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत महू के पास ज़मीनी विवाद के चलते एक युवक के साथ उसी के परिवार के कुछ लोगों ने लाठी डंडों से मारपीट कर दी।घटना में युवक घायल हो गया।घायल युवक को परिजनों ने अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया है।