सिरोंज: बासोदा मार्ग पर दो बाईकों में आमने सामने से हुई भिड़ंत,एक युवक हुआ घायल
जानकारी के अनुसार सिरोंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत बासौदा मुख्य मार्ग पर दो बाईकों में आमने-सामने से भिडंत हो गई। घटना में एक मोटरसाइकिल सवार युवक घायल हो गया। वहीं दूसरा युवक मोटरसाइकिल लेकर मौके से चला गया। घायल युवक को स्थानीय लोगों ने अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है।