सिरोंज: मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा चलाए अभियान एक पेड़ मां के नाम के तहत विभिन्न स्थानों पर हुआ वृक्षारोपण
जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा चलाए जा रहे अभियान एक पेड़ मां के नाम के तहत आज सिरोंज शहर के सीएम राइज विद्यालय,लटेरी रोड स्थित पार्क सहित विभिन्न स्थानों पर स्कूली छात्र-छात्राओं एवं राजनीतिक लोगों ने वृक्षारोपण कर विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए।