सिरोंज: महुआ खेड़ा में नीम के पेड़ पर लटका मिला बुजुर्ग व्यक्ति का शव,जांच में जुटी पुलिस
जानकारी के अनुसार पथरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआ खेड़ा ग्राम में मंदिर के पास नीम के पेड़ पर बुजुर्ग व्यक्ति का शव लटका मिलने से हड़कंप की स्तिथि बन गई।सूचना पर पथरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाने के बाद शव को शासकीय अस्पताल में पीएम हेतु भेजा।पीएम के बाद जांच होगी।