संदेश: रेपुरा में विकास की नई तस्वीर, 1.15 करोड़ की लागत से स्टेट हाईवे-81 किनारे नाला निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी बड़ी राहत
संदेश थाना क्षेत्र अंतर्गत रेपुरा स्थित स्टेट हाईवे-81 के किनारे नाला निर्माण कार्य शुरू हो गया है। करीब 1 करोड़ 15 लाख 62 हजार 483 रुपये की लागत से बनने वाले इस नाले के निर्माण से स्थानीय लोगों को जलजमाव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।बताया जाता है कि नाला निर्माण कार्य की आधारशिला संदेश विधायक राधा चरण साह उर्फ सेठ जी द्वारा रखी गई थी।