जांजगीर: कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में राम मंदिर चंदा और चढ़ावे में घोटाले का आरोप लगाया, BJP-RSS पर साधा निशाना
आज गुरुवार की दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रेसवार्ता कर राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाए गए चंदे और चढ़ावे में कथित अनियमितताओं को लेकर भाजपा और आरएसएस पर गंभीर आरोप लगाए। कांग्रेस ने कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के साथ विश्वासघात हुआ है और मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र जांच कराई जानी चाहिए।