खैरा दुर्गा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, भक्तिमय गीतों से गूंजा मंदिर परिसर
खैरा के ऐतिहासिक मैदान स्थित दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। महिलाओं ने कतारबद्ध होकर पूजा-अर्चना की और पारंपरिक रीति-रिवाज से खोइंछा भरकर माता का आशीर्वाद लिया। बिहार सरकार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने पूजा-अर्चना कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया। वहीं, गायिका ममता राउत के भक्तिमय गीतों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।
#खैरा #दुर्गापूजा #मांदुर्गा #जयमातादी #दुर्गामंदिर #दामोदररावत #ममताराउत #जमुई #बिहार #नवरात्रि #भक्ति #सांस्कृतिककार्यक्रम #DurgaPuja #JaiMataDi #JamuiNews
Jamui, Jamui | Oct 18, 2026